बनमनखी: एनएच-231 पर भीषण सड़क हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल
बनमनखी थाना क्षेत्र के एनएच-231 पूर्णिया-सहरसा मार्ग पर खुटहरी के समीप रविवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि ओवरटेक के दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाईवा ने स्कॉर्पियो, बोलेरो एवं ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थान