चायल: इंगुआ उर्फ काठगांव में संदिग्ध परिस्थितियों में छप्पर नुमा घर में लगी आग, मासूम बच्ची समेत मवेशी जिंदा जले
एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के इंगुआ उर्फ काठगांव में गुरुवार 3 बजे बजे संदिग्ध परिस्थितियों में छप्पर नुमा घर में आग लग गई।घटना के समय परिवार खेत में गेहूं का बोझ बांधने गया था। आग की चपेट में आकर एक मासूम बच्ची और मवेशी जिंदा जल गए।आग से लाखों रुपये का सामान भी जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। शाम 5 बजे मिली जानकारी!