सरगुजा पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के निर्देशन पर महामाया परिवहन सुविधा केंद्र और उदयपुर पुलिस की सहयोग से शनिवार को उदयपुर नया बस स्टैंड में लाइसेंस बनाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया है।जहां उदयपुर पुलिस के सहयोग और तीन ऑपरेटर के माध्यम से हाथों-हाथ लोगों को लाइसेंस बना कर दिया जा रहा है और यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की जा रही है।