बैतूल नगर: ‘अतिथि देवो भवः’ को किया शर्मसार! मौसी के घर पहुंचे युवकों की मौसा और पड़ोसी ने की बेरहमी से पिटाई, बाइक भी तोड़ी
बैतूल जिले के ग्राम रोंधा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां ‘अतिथि देवो भवः’ की कहावत उस वक्त गलत साबित होती नजर आई, जब मौसी के घर मेहमान बनकर पहुंचे दो युवकों के साथ कथित तौर पर मारपीट कर दी गई। घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, हिवरखेड़ी निवासी 24 वर्षीय हरिश, पिता झनक बर्डे, और सेंदुरजना निवासी 19 वर