अंबाह: 24 घंटे में हत्यारा चंबलपुल से गिरफ्तार! अम्बाह पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, हत्या में इस्तेमाल पाइप भी बरामद
Ambah, Morena | Jun 20, 2026 अम्बाह पुलिस ने हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गुड्डन उर्फ रमाकांत कठेरिया को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। 17 जून की रात खाना परोसने को लेकर हुए विवाद में उसने मंजीत वाल्मीक पर लोहे के पाइप से हमला किया था, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पाइप बरामद कर उसे जेल भेज दिया।