इस्माइलपुर: तेतरी गांव में महिला और उसके पति के साथ मारपीट, वीडियो वायरल
तेतरी गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला और उसके पति के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद को लेकर महिला के चाचा और अन्य परिजनों द्वारा अक्सर उनके साथ मारपीट की जाती है। फिलहाल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।