फतेहाबाद। रतिया से कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह ने टोहाना-रतिया रोड के निर्माण कार्य को लेकर पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा पर बिना नाम लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के लिए उन्होंने पूरी मेहनत की, मुख्यमंत्री से बातचीत कर परियोजना को मंजूरी दिलाई, लेकिन अब जेसीबी के साथ खड़े होकर फोटो कोई और खिंचवा रहा है।