बरवाडीह: बरवाडीह में आम उत्सव का आयोजन, उत्कृष्ट किसानों को किया गया सम्मानित
बरवाडीह प्रखंड कार्यालय परिसर में वर्षा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत आम उत्सव सह बागवानी योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ रेशमा रेखा मिंज, प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी, जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर और बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया।