बेगूसराय: पुलिस लाइन में पिपिंग समारोह का हुआ आयोजन, SP ने स्टार पहनकर पुलिसकर्मी को किया सम्मानित
पुलिस लाइन में पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस दौरान एसपी ने स्टार पहनाकर पुलिसकर्मी को सम्मानित करने का काम किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान अवर निरीक्षक से प्रारक्ष निरीक्षक में प्रोन्नत पाने वाले को सम्मानित किया गया.