धमतरी: ससुराल जा रहे व्यक्ति को कार ने मारी जोरदार ठोकर, इलाज के दौरान हुई मौत
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार कुरुद के ग्राम ढेंठा निवासी योगेश्वर ध्रुव 12 अप्रैल को मोटरसाइकिल से अपने ससुराल जा रहा था। तभी ग्राम दरबा के पास कार ने उसे ठोकर मार दिया। जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए धमतरी के एक निजी अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आज सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव उनके परिजन को सब।