मड़ियाहू: सीर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से टोटो पलटा
मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के सीर गांव के पास मंगलवार सुबह करीब 10 बजे भदोही-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक टोटो पलट गया। हादसे में टोटो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक चालक को भी मामूली चोटें आईं। गहराई गांव निवासी टोटो चालक विक्रम अपने परिवार के साथ दवा लेने मड़ियाहूं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रहे