बिरसा मैदान में गुरुवार शाम करीब छह बजे नशे के विरुद्ध पुलिस ने।छापेमारी की। इस दौरान 40 से अधिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच के क्रम में दोषी पाए गए प्रतिष्ठान संचालकों एवं धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कोटपा संशोधन अधिनियम, 2021 के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 11 हजार का जुर्माना लगाया गया।