पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ गेरुआ गांव में शुक्रवार को दोपहर करीब 1बजे हुए दर्दनाक हादसे में युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतकों की पहचान पहाड़ गेरुआ गांव निवासी प्रदीप रजक के 18 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार तथा 50 वर्षीय मजदूर दुखी भुइया के रूप में हुई है।