हुज़ूर: कोलार इलाके में घर के बाहर खड़ी 13 वर्षीय लड़की को गलत तरीके से टच कर फरार हुआ बाइक सवार बदमाश, मामला दर्ज
Huzur, Bhopal | Mar 2, 2025 कोलार इलाके में 13 साल की नाबालिग से बैड टच का मामला सामने आया है। नाबालिग घर के बाहर खड़ी थी। तभी बाइक सवार उसके पास रुका। आरोपी युवक ने नाबालिग को गलतढंग से टच किया और भाग निकला। नाबालिग के चिल्लाते ही परिजन बाहर आ गए। पिता के साथ थाने पहुंची नाबालिग ने घटना बताई। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस, आरोपी कीतलाश में जुट गई है।