रफीगंज थाना कांड संख्या 653/24 में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट एवं आईटी एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गया जिला के आंती थाना क्षेत्र के विरनामा गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार उर्फ बाहु कुमार के रूप में हुई है। सोमवार संध्या 5:00 बजे थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को जेल भेज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।