हसनपुर: हसनपुर में घटिया सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, प्रदर्शन कर काम रोका
ब्लॉक क्षेत्र के डगरपुरी मार्ग स्थित रामपुर भुड़ में रविवार को दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में बरती जा रही अनियमितताओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में बेहद घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे सड़क एक ओर बन रही है और दूसरी ओर से उखड़नी शुरू हो गई है।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान संघ।