बड़ौद: श्री कृष्ण मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा शनिवार सप्तम दिवस हुई सम्पन्न भंडारे का हुआ आयोजन
बडौद नगर के श्री कृष्ण मंदिर में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा शनिवार को सप्तम एवं अंतिम दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ शाम 4 बजे बाद सम्पन्न हुई। कथा के समापन अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालु उपस्थित रहे और धर्मलाभ प्राप्त किया।कथावाचक श्री महंत अभिरामदास जी त्यागी ने अंतिम दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया