ऊँचाहार क्षेत्र में सर्दी का सितम जोरों पर है।जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित नजर आ रहा है।इस दौरान प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है।एसडीएम राजेश श्रीवास्तव ने इसी बीच सोमवार की शाम, क्षेत्र के चौहान का पुरवा ऊँचाहार देहात गाँव पहुंचकर जरूरतमन्दो को कम्बल देकर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना।इस दौरान मौके पर मौजूद राजस्वकर्मियों को लगातार काम में तेजी लाने को कहा।