पन्ना: विरासत भी, विकास भी: पन्ना के बृहस्पति कुंड में ग्लास ब्रिज का भव्य निरीक्षण, आस्था और आधुनिकता का अद्भुत संगम।
Panna, Panna | Jun 11, 2026 पन्ना का ऐतिहासिक 'बृहस्पति कुंड' अब वैश्विक पटल पर चमकने को तैयार है। त्रेतायुग की धार्मिक मान्यताओं और महर्षि बृहस्पति की इस तपोस्थली पर अध्यात्म और आधुनिक पर्यटन का बेजोड़ संगम देखने को मिला है। खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने यहाँ नवनिर्मित ग्लास ब्रिज का भव्य निरीक्षण किया।