बरहट: मलयपुर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप का भव्य आगाज हुआ
Barhat, Jamui | May 25, 2026 जमुई के मलयपुर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल मैदान में सोमवार 7 बजे से सीनियर बालक एवं बालिका राज्य स्तरीय खो-खो चैम्पियनशिप का भव्य शुरुआत किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने चैंपियनशिप का विधिवत्त शुभारंभ किया। बता दें कि 27 मई तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से सैकड़ों खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।