सिकंदरा: चक्के पुर्वा के पास डीसीएम की टक्कर से घायल युवक ने कानपुर हैलट में तोड़ा दम, गांव में मचा कोहराम और शोक की लहर
मंगलपुर थाना क्षेत्र के भंदेमऊ गांव निवासी युवक की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान हैलट अस्पताल कानपुर में मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में ग्रामीणों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। भंदेमऊ गांव निवासी अंकित कुमार (25) की शादी दो वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के बरी गांव में हुई थी