दरियापुर: पायोनियर के शताब्दी कृषि महाकुंभ में किसानों का उत्साह, लकी ड्रॉ में बंटे आकर्षक पुरस्कार
पायोनियर धान कंपनी के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रामजयपाल हाई स्कूल, खानपुर दरियापुर के मैदान में आयोजित कृषि महाकुंभ शुक्रवार देर रात संपन्न हुआ। इसकी जानकारी कंपनी के कर्मचारियों ने शनिवार सुबह 10 बजे दी। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष जयमित्रा देवी,जिला परिषद सदस्य करुणेश कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह,गोलोक बिहारी शरण सिंह,अमृतेश कुमार सिंह