सिकंदरा: भंदेमऊ गांव में घर के अंदर बंधी बकरियां-बकरे चोरी, देर रात अज्ञात चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी
मंगलपुर थाना क्षेत्र के भंदेमऊ गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने गांव के बाहर बने मकान से दो बकरियां और दो बकरे कार लगाकर चोरी कर लिए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित राजकिशोर ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की। शनिवार सुबह करीब 11बजे पीड़ित राजकिशोर ने मंगलपुर थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी।