जमुई: कटौना मोड़ के पास बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक घायल को अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 26, 2025 मलयपुर- गिद्धौर मुख्य मार्ग के कटौना मोड़ के पास बुधवार की दोपहर 2 बजे के करीब तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गया। जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर डायल 112 पुलिस की टीम उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जबकि घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।