आगर: राजस्व महा अभियान को लेकर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने पटवारीयो की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
आगर-मालवा, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने पटवारियों की बैठक लेकर राजस्व महा अभियान की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए की अभियान के दौरान जिले के शत-प्रतिशत किसानों की समग्र से आधार की केवाईसी की जाए। ई केवाईसी के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करें, पैक्स संस्थाएं एवं सीएससी सेंटर समन्वय कर कैंप लगाकर किसानों की ईकेवाईसी करवाए।