आगर: किसानों की समग्र से आधार ईकेवाईसी कार्य शतप्रतिशत पूर्ण करे - कलेक्टर श्री सिंह
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा आज जनपद पंचायत सुसनेर में सुसनेर- सोयत के पटवारियों की बैठक लेकर राजस्व महा अभियान 2.0 की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए की अभियान के दौरान जिले के शत-प्रतिशत किसानों की समग्र से आधार की केवाईसी की जाए।