मुरैना नगर: मुरैना: बस से ट्रॉली बैग गायब, ₹1 लाख और गहने चोरी, शादी से पहले मजदूर परिवार लूट का शिकार
ग्वालियर से मुरैना आ रही बस में राठौर कॉलोनो निवासी मजदूर हरीसिंह राठौर का ट्रॉली बैग डिग्गी से चोरी हो गया।बेटे की शादी के लिए लाए गए 1 लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवरात बैग में रखे हुए थे।बस कंडक्टर और हेल्पर ने अनजान बताकर पल्ला झाड़ लिया। पीड़ित परिवार दोपहर में सिटी कोतवाली थाने पहुंचा,लेकिन शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है।