ललितपुर: सिलगन रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पहिए की चपेट में आने से महिला की मौत, भतीजा गंभीर रूप से घायल
सिलगन रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार रात्रि के समय घर की ओर लौटते समय सिलगन निवासी बाइक सवार एक युवक एवं बाइक पर बैठी हुई महिला को, सीमेंट से लदे हुए ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान ट्रक के पहिए की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं भतीजा गंभीर हालत में ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।