बिशुनपुरा प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत चना वितरण योजना में गंभीर अनियमितता सामने आई है। वीडियो के माध्यम से सामने आई जानकारी के अनुसार लाभुकों को चना वितरण के नाम पर बुलाया गया, लेकिन उन्हें चना नहीं दिया गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने वितरण व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।