शिवपुरी में कोढ़ा के नवनिर्वाचित विधायक कविता देवी का भाजपा के तीनों जिला महामंत्रियों समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने बुके देकर स्वागत किया और खुशियाँ बाँटी। यह मामला शाम छह बजे का हैं । इस मौके पर नवनिर्वाचित विधायक कविता देवी ने कहा कि यह जीत उन मतदाताओं की जीत है जिन्होंने उन्हें अपना मत देकर भरोसा जताया । उन्होंने बताया कि विकास उनकी प्राथमिकता हैं ।