कानपुर देहात :भोगनीपुर थाना क्षेत्र के गिरदौं गांव में 32 वर्षीय महिला प्रियंका की घर के अंदर धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के समय महिला का पति मजदूरी पर गया हुआ था और वह घर में अकेली थी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक कुल्हाड़ी बरामद की गई। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
Derapur, Kanpur Dehat | Jul 25, 2026