घोड़ाडोंगरी: नैनिका के इलाज के लिए आगे आईं विधायक गंगा उइके, मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक मदद के लिए सौंपा आवेदन
घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र की विधायक गंगा उइके ने क्षेत्र की जरूरतमंद बालिका नैनिका के उपचार के लिए मानवीय पहल करते हुए मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। विधायक ने भोपाल स्थित एमएलए रेस्ट हाउस स्थित अपने निवास पर चिचोली क्षेत्र की नैनिका के उपचार के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन तैयार कर संबंधित अधिकारियों