विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर बुधवार दोपहर 12:00 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अयोध्या के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक ने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया और आगामी योजनाओं को लेकर सुझाव रखे।