डेरापुर: मंगलपुर थाना क्षेत्र के पिपरी गांव में लगी आग, घर का सामान जलकर हुआ राख
मंगलपुर थाना क्षेत्र के पिपरी गांव के जोगी डेरा में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे अचानक घर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। चूल्हे से निकली चिंगारी ने कुछ ही देर में छप्पर और गृहस्थी का सामान अपनी चपेट में ले लिया, जिससे परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा। बताया गया कि स्कूलनाथ पुत्र उजागरनाथ के घर यह हादसा उस समय हुआ, जब उनकी पत्नी कविता चूल्हे पर भोजन बना रही थीं