खुसरूपुर: खुशरूपुर बासटाल से स्टेशन तक सड़क का काम शुरू, ग्रामीणों में खुशी
खुसरूपुर बासटाल से स्टेशन तक के पथ में संवेदक द्वारा काम शुरू कर दिया गया है। काम शुरू होते ही ग्रामीणों में काफी खुशी देखी गई है। इस पथ की हालत इतनी बद से बदतर थी कि लोगों को आने जाने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता था। इस पथ से ही ग्रामीणों को स्टेशन, थाना, ब्लॉक, अंचल, अस्पताल जाना पड़ता है। विधायक अरुण साह के प्रयास से इस पथ का निर्माण शुरू हुआ है।