सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत दादर क्षेत्र में रविवार शाम 5 बजे लगभग एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार योगेंद्र सिंह गोंड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी विपिन और सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।