झारखंड के स्वास्थ्य निदेशालय के तत्वाधान में 10 जून से 30 जून तक पूरे राज्यभर में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सोमवार को चक्रधरपुर में सूर्या नर्सिंग कॉलेज के तत्वाधान में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली निकाले जाने से पूर्व कॉलेज के सभी एएनएम, जीएनएम के छात्र-छात्राएं शिक्षक शिक्षिकाएं सूर्य नर्सिंग कॉलेज प्रांगण में इकट्ठा हुए।