हरदोई: शहर की तहसील सदर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम ने की,एसपी भी रहे मौजूद
Hardoi, Hardoi | Jul 6, 2024 शहर की तहसील सदर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने की। इस दौरान एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी भी मौजूद रहे।डीएम ने सरकारी एवं गरीबों की भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायत पर कानूनगो व लेखपालों को निर्देश दिये कि रोस्टर बनाकर पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से गांवों में सरकारी एवं गरीबों की भूमि पर हुए कब्जों का चिन्हित करें।