गोंडा: गोण्डा-लखनऊ हाईवे पर रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को सामने से मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
Gonda, Gonda | Mar 23, 2024 देहात कोतवाली क्षेत्र के गोण्डा-लखनऊ हाईवे पर लखनऊ जा रही रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक अरुण यादव को सामने से टक्कर मार दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। देहात कोतवाल डीके श्रीवास्तव व चौकी इंचार्ज ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।