गोंडा: गोण्डा नगर में लगाए गए शहीदों की प्रतिमाओं की सफाई न होने से छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जताई नाराजगी
Gonda, Gonda | Mar 23, 2024 शनिवार को शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय के नेतृत्व में छात्र पंचायत के पदाधिकारियों ने भगत सिंह के प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया। शिवम ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के प्रतिमाओं की सफाई नगर पालिका द्वारा होली से पूर्व कराने की मांग की है।