सगड़ी: बैजाबारी में आकाशीय बिजली गिरने से घर में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख, आग लगने से मची अफरा-तफरी
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत बैजाबारी गांव में सोमवार दोपहर को आकाशीय बिजली गिरने से एक कटरैन के घर में भीषण आग लग गई । आग ने धीरे-धीरे भयंकर रूप अख्तियार कर लिया । जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया और घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया । तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के दौरान बैजाबारी गांव निवासी कमला यादव के घर पर आकाशीय बिजली गिर गई ।