गुमला: पति से विवाद के बाद कीटनाशक पीने से महिला गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी
Gumla, Gumla | Sep 21, 2025 सदर थाना क्षेत्र के नवाडीह दसईटोली निवासी 35 वर्षीय महिला ने कीटनाशक के सेवन से गंभीर हो गई। परिजनों ने आनन फानन में उसे सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया। घटना के संबंध में पति ने बताया कि वह अपने बेटे को लेकर बाल कटाने गांव में गया था। उसी बीच उसकी पत्नी ने कीटनाशक का सेवन कर लिया।ग्रामीणों के अनुसार पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।