दरभंगा: बहादुरपुर अंचल कार्यालय में महिलाओं का हंगामा, वास्कित पर्चा की मांग को लेकर CO कार्यालय पहुंचीं दर्जनों महिलाएं।
बहादुरपुर अंचल कार्यालय में बुधवार की शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब दर्जनों महिलाएं अचानक अंचलाधिकारी (CO) के कार्यालय में पहुंच गईं। बताया जाता है कि शाम करीब 5 बजे अंचलाधिकारी अपने कार्यालय में कर्मचारियों के साथ बैठे हुए थे, तभी बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यालय के अंदर पहुंच गईं। अचानक महिलाओं के पहुंचने से कुछ देर के लिए कार्यालय में हलचल मच गई