फुलवरिया: कोयलादेवा बाजार में जल जमाव से सड़क गड्ढों में तब्दील, राहगीर फिसलकर हो रहे घायल
फुलवरिया प्रखंड के कोयला देवा बाजार में जल जमाव की समस्या लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गई है। लगातार हो रही बारिश के बाद बाजार की मुख्य सड़क पर करीब 200 मीटर तक पानी जमा रहने से राहगीरों और दुकानदारों का आवागमन जोखिम भरा हो गया है। प्रतिदिन कोई ना कोई राहगीर या दुकानदार फिसल कर गिर रहा है। जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।