रूड़की: रामनगर में एक होटल में राज्यसभा सांसद ने की प्रेस वार्ता, कांग्रेस पर बाबा साहब का अपमान करने का आरोप लगाया
रुड़की के रामनगर में एक होटल में आज भाजपा के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया है। इस प्रेस वार्ता में नरेश बंसल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। नरेश बंसल ने कहा कि आज कांग्रेस संविधान को खतरे में बता रही है। जबकि कांग्रेस ने हमेशा संविधान के खिलाफ कार्य किए है। नरेश बंसल ने कांग्रेस पर हमेशा बाबा साहब का अपमान करने का आरोप लगाया है।