रूड़की: पिरान कलियर में पुलिस ने PAC के साथ मिलकर संदिग्ध लोगों की तलाश में अभियान चलाया, 41 लोगों से की जा रही पूछताछ
रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के पिरान कलियर में आज पुलिस के द्वारा संदिग्ध लोगों की तलाश में PAC के साथ मिलकर अभियान चलाया गया है। इस अभियान के चलते पुलिस के द्वारा 41 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है। पिरान कलियर में विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक स्थित है। जहां देश विदेश से जायरीन जियारत करने आते है।