सोहागपुर: सोहागपुर पुलिस ने अवैध रूप से कबाड़ परिवहन करते एक मिनी ट्रक को मुख्य मार्ग से पकड़ा
शहडोल जिले के सोहागपुर पुलिस ने शुक्रवार को लगभग 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि अवैध रूप से कबाड़ परिवहन कर रहे एक मिनी ट्रक को पुलिस ने मुख्य मार्ग से पकड़ा है,और विभिन्न धाराओं पर अपराध दर्ज किया है,पुलिस ने बताया है कि मुखबिर द्वारा मिली सूचना के बाद पुलिस नाकाबंदी कर ट्रक को पकड़ा है,कार्यवाही में सोहागपुर पुलिस की अहम भूमिका रही है।