अनूपशहर: जहांगीराबाद नई मंडी में ई-रिक्शा चालकों ने किया विरोध प्रदर्शन
जहांगीराबाद की नई मंडी में ई रिक्शा चालकों और तहबाजारी वसूली कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। ई-रिक्शा चालक का कहना है कि वह किसन की सब्जी उतारने मंडी पहुंचा था, तहबाजारी कर्मचारियों ने उस पर्ची दिखाने को कहा चालक ने बताया कि उसने बुलंदशहर बस स्टैंड पर पहले ही पर्ची ले ली है आरोप है, कि कर्मचारियों ने चालक की बात नहीं मानी और गाली गलौच शुरू कर दी।