बालोद: तांदुला फिर बनेगी छत्तीसगढ़ की जीवनरेखा: सूखी धारा को जिंदा करने के लिए IIT भिलाई का प्लान, ड्रोन से होगा सर्वे
Balod, Balod | Apr 28, 2026 कभी जीवनदायिनी कही जाने वाली तांदुला नदी आज अपनी ही धार तलाश रही है। बालोद जिले की यह नदी पूरी तरह सूख चुकी है और ज्यादातर समय रेत का मैदान बनकर रह जाती है। बरसात में कुछ महीनों के लिए बहने वाली यह नदी अब फिर से जीवित करने की दिशा में बड़ा प्रयास शुरू हुआ है।