अयोध्या। जिला अस्पताल में शनिवार को चिकित्सा अधीक्षक और ब्लड बैंक के प्रभारी के बीच विवाद हो गया। दरअसल जिला अस्पताल में एचआईवी जांच की किट मंगाई जानी थी। इसके लिए ब्लड बैंक प्रभारी डॉ फुजैल अंसारी ने सीएमएस की सरकारी गाड़ी की मांग की। चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय ने बताया कि किट आधा झोला के करीब थी। इसलिए उन्होंने कार में तेल डलवाने से मना कर दिया।